Doordrishti News Logo

उम्मेद सागर बांध में मिला युवक का शव

  • मृतक नशे का आदी
  • चोरी नकबजनी के भी हो रखे थे केस

जोधपुर,उम्मेद सागर बांध में मिला युवक का शव।शहर के उम्मेद सागर बांध में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शव पानी में पड़ा था। उसकी पहचान दोपहर बाद की गई। वह 16 सितंबर से लापता था। मृतक स्मैक के नशे का आदी भी था और उसके खिलाफ चोरी नकबजनी के प्रकरण भी प्रतापनगर थाने में दर्ज हो रखे थे। संभवत: वह नशे की हालत में बांध में गिरा होगा, ऐसा पुलिस का मानना है।

यह भी पढ़ें – भारत को जानो प्रतियोगिता 2023- प्रश्नमंच चरण सम्पन्न

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि उम्मेद सागर बांध के पानी में किसी का शव पड़ा है। इस पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। शव पुराना लगने पर तत्काल उसे पुलिस के द्वारा बाहर निकलवाया गया। थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान की गई है,वह प्रतापनगर इलाके का रहने वाला था। वह 16 सितंबर से लापता था। आज सुबह उसका शव बांध में सौ डेढ़ सौ फीट नीचे मिला। उन्होंने बताया कि मृतक स्मैक का आदी था और उसके खिलाफ पुलिस में केसबाजी भी हो रखी है। प्रतापगर थाने में चोरी नकबजनी के केस हो रखे है। संभवत:नशे की हालत में बांध मेें गिरा होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: