Doordrishti News Logo

परिवार इलाज के लिए अहमदाबाद गया,नकबजन हाथ मार गए

जोधपुर,परिवार इलाज के लिए अहमदाबाद गया,नकबजन हाथ मार गए। शहर के प्रतापनगर स्थित यूआईटी कॉलोनी एच सेक्टर में एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग इलाज के लिए अहमदाबाद गए हुए थे। रिश्तेदार को पता लगने पर परिवार को सूचना दी गई। चोरी गए माल का ब्यौरा पुलिस में अभी नहीं दिया गया है। जो उनके आने पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – मकान की छत पर कार्य करते श्रमिक गिरा,मौत

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि श्याम नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी वीरेंद्र गांधी पुत्र शाहरमल गांधी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई सुरेश गांधी का मकान प्रतापनगर यूआईटी कॉलोनी ए-190 में है। सुरेश गांधी अपने उपचार के लिए अहमदाबाद गए हुए है। घर सूना पड़ा था। उनके एक भांजे की तरफ से सूचना दी गई कि घर से पानी बह रहा है और ताले टूटे पड़े हैं। तब परिवादी वीरेंद्र गांधी वहां पहुंचे। घर से क्या सामान चोरी हुआ इसका ब्यौरा पुलिस में नहीं दिया गया है। संदेह है कि नकबजन सोने चांदी के जेवरात के साथ सामान ले गए है। सुरेश गांधी के आने पर चोरी गए सामान का ब्यौरा पुलिस को उपलब्ध करवाया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026