Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े बैग की छीनाझपटी में महिला गिरी,लुटेरे बैग ले गए

जोधपुर,दिनदहाड़े बैग की छीनाझपटी में महिला गिरी,लुटेरे बैग ले गए। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में एक महिला से शुक्रवार को दिनदहाड़े बैग लूट लिया गया। मोपेड सवार दो बदमाशों ने इस करतूत को अंजाम दिया। महिला से बैग छीनने के समय वह गिर गई और जख्मी हो गई। बैग में कुछ रुपए और जरूरी सामान था। इस बारे में महिला की तरफ से प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें – भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए तीन पटवारियों को किया सेवा से पदच्युत

प्रतापनगर सदर यूआईटी क्वार्टर में रहने वाली गुलाबी पत्नी रामलाल आज दिन में पैदल ही जोधपुर डेयरी के सामने से निकल रही थी। तब पीछे से एक मोपेड पर युवक सवार होकर आया। जो बराबर उसके पीछे चल रहा था। उसका एक साथी संभवत: पहले से ही उस एरिया में था। दोनों ने मिलकर महिला से छीनाझपटी करते हुए बैग छीन लिया। बैग छीनाझपटी में महिला गिर गई और जख्मी हो गई। लुटेरे बैग ले जाने में सफल हो गए। बैग में कुछ रुपए जरूरी सामान था। गुलाबी ने इस बारे में प्रतापनगर सदर थाने में लूट की रिपोर्ट दी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

1अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस

March 31, 2026

डेगाना-मेड़ता रोड़ रेलखंड में आरयूबी डीलॉन्चिंग से सड़क यातायात अस्थायी बाधित

March 31, 2026

जोधपुर-पुरी-ट्रेन रद्द

March 31, 2026

मंत्री केके विश्नोई ने पंचकर्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया अवलोकन

March 31, 2026

सरकार राज्य को हेल्थ डेस्टिनेशन बनाने को संकल्पबद्ध-पटेल

March 31, 2026

स्थाई लोक अदालत के नौ सदस्यों को सेवा विस्तार के लिए प्रमुख विधि सचिव को निर्देश

March 31, 2026

सूने घर से आभूषण व नगदी पार

March 31, 2026

आपसी विवाद में मारपीट,नुकीली वस्तु के वार से दो चोटिल

March 31, 2026

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया एमपीसी के सुंदरकांड के पोस्टर का विमोचन

March 31, 2026