Doordrishti News Logo

मसूरिया मंदिर में भक्ति सरोवर कार्यक्रम शुक्रवार को

जोधपुर,मसूरिया मंदिर में भक्ति सरोवर कार्यक्रम शुक्रवार को। देश के विख्यात बाबा रामदेव मेले के अवसर पर मसूरिया मंदिर परिसर में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार विशाल भक्ति सरोवर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है। संगीत नाटक
अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि लोक देवता बाबा रामदेव के गुरु बालिनाथजी की पुण्य भूमि जोधपुर के मसूरिया मेला प्रागण में प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों द्वारा शुक्रवार 15 सितम्बर अमावस की रात्रि श्रद्धामयी भाक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – निर्वाचन कार्य समय पर सम्पादित करें,हर गतिविधि के प्रति रहें गंभीर-गुप्ता

बिनाका ने बताया कि पीपा क्षत्रिय न्याति सभा ट्रस्ट की सहभागिता से आयोजित भक्ति सरोवर में प्रदेश के प्रसिद्ध गायक महेन्द्र सिंह पंवार, मोईनुदीन मनचला,हनुमान सिंह इन्दा त्रिलोक सिंह नगसा,दिलीव गवैया व रामदेव गौड़ मधुर भजनो की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अकादमी की ओर से 60 वर्ष से अधिक उम्र के भजन गायकों का स्मृति चिन्ह व शाल प्रदान कर अभिनंदन भी किया जायेगा।
आम भक्तों के लिए आयोजित यह निःशुल्क कार्यक्रम सायं 7.30 बजे प्रारंभ होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026