Doordrishti News Logo

एम्स जोधपुर में हिंदी पखवाड़े का आयोजन

जोधपुर,एम्स जोधपुर में हिंदी पखवाड़े का आयोजन। एम्स जोधपुर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 14 सितंबर से हिंदी पखवाडे का आयोजन करने जा रहा है।हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ.माधबानंद कर द्वारा संस्थान के कार्मिकों को हिंदी दिवस की बधाई देने एवं हिंदी में कार्य करने के साथ ही संस्थान में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ होगा।

यह भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

संस्थान के कार्मिकों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरणा,प्रोत्साहन एवं ऊर्जा से परिपूर्ण करने के लिए हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं यथा हिंदी निबंध,हिंदी टंकण,हिंदी आशुभाषण,स्वरचित हिंदी काव्यपाठ,हिंदी वाद-विवाद,अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद,हिंदी कहानी लेखन, हिंदी टिप्पण एवं प्रारुपण एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को कार्यकारी निदेशक डॉ.माधबानंद कर द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इंस्टाल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026