डिप्लोमा इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में प्रवेश का अंतिम अवसर
जोधपुर,डिप्लोमा इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में प्रवेश का अंतिम अवसर। राजस्थान तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर में द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) प्रक्रिया के अन्तर्गत सत्र 2023-24 में राज्य के समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों को डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु रिक्त रही सीटों पर सीधे प्रवेश द्वारा अंतिम अवसर प्रदान करते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर में 11व 12 सितंबर को इच्छुक अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया भाग ले सकेगें।
यह भी पढ़ें – खाना खाकर परिचित संग लौट रही महिला से बैग लूटा
रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित पाठ्यक्रम में 2वर्षीय आईटीआई अथवा विज्ञान वर्ग में सीनियर सैकण्डरी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों,पासपोर्ट साईज फोटो,कैटेगरी प्रमाण-पत्र (यदि हो) व प्रवेश शुल्क (सरकारी सीट) रू. 6350/-एवं प्रवेश शुल्क (स्वःवित्त पोषित सीट)रू.8025 इत्यादि साथ में लेकर आएं। डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष प्रवेश में प्रवेश प्रक्रिया का यह अंतिम अवसर होगा।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

