Doordrishti News Logo

जैसलमेर के सोनू से प्रारंभ हुआ लाइम स्टोन का लदान

  • उत्तरपश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया लदान का शुभारंभ
  • चालक दल के लिए नए रनिंग रूम का किया उद्घाटन
  • जोधपुर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर रहे रेलवे महाप्रबंधक

जोधपुर,जैसलमेर के सोनू से प्रारंभ हुआ लाइम स्टोन का लदान। उत्तर- पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बुधवार को जोधपुर मंडल के एक दिवसीय दौरे के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया तथा चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

 

रेलवे महाप्रबंधक ने इस दौरान सोनू रेलवे स्टेशन के पास प्रधानमंत्री गति शक्ति विजन के तहत विकसित नए कार्गो टर्मिनल से वंडर सीमेंट लिमिटेड के लाइम स्टोन से लदे पहले रैक को हरी झंडी दिखाने के साथ ही इस नई साइडिंग से लदान की शुरुआत की।

पढ़िए कहाँ तक किस तारीख से किस समय चलेगी ट्रेनें-रामदेवरा मेले के लिए 4 जोड़ी विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जोधपुर मंडल की व्यवसाय इकाई (बीडीयू) के प्रयासों से सोनू लदान क्षेत्र में वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा रिकार्ड समयावधि में कार्गो टर्मिनल की स्थापना की गई है। जहां से देश के विभिन्न हिस्सों में श्रेष्ठ लाइम स्टोन का लदान होगा और इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। संक्षिप्त कार्यक्रम में उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रणय प्रभाकर,प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नरसिंह,जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने संबोधित किया और वंडर सीमेंट लिमिटेड को नई लदान साइडिंग के आरंभ होने पर बधाई दी। प्रारंभ में वंडर सीमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर पी पाटीदार ने स्वागत किया,एमसीएम रेड्डी ने प्रोजेक्ट पर प्रकाश डाला जबकि अंत में यूनिट इंचार्ज राजेंद्र बोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नई साइडिंग से साढ़े चार हजार टन लाइम स्टोन से लदा पहला रैक निम्बाहेड़ा के लिए रवाना हुआ जिससे रेलवे को करीब 54 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जोशी ने किया।

ये अधिकारी थे उपस्थित
इस अवसर पर रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा,पीसीओएम प्रणय प्रभाकर,पीसीसीएम नरसिंह, डीआरएम पंकज कुमार सिंह,सीनियर डीओएम अजीत मीणा,सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा,सीनियर डीइइ विजय चौधरी,सीनियर डीइएन विनय टाक,यशवेंद्र सिंह,सीनियर डीएससी आरपीएफ अनुराग मीणा व सीनियर डीएमई पावर रवि मीणा इत्यादि उपस्थित थे।

सोनू में रनिंग रूम का उद्घाटन
रेलवे महाप्रबंधक ने सोनू रेलवे स्टेशन पर चालक दल के लिए नवनिर्मित रनिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा इसके परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि नए रनिंग रूम में चालक दलों के विश्राम कक्ष के साथ अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सोनू रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड का निरीक्षण भी किया।

जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण
इस दौरान महाप्रबंधक शर्मा ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन के कराए जा रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्माण एजेंसी से निर्माण के लिए निर्धारित सभी मानकों की गंभीरता से पालना के निर्देश दिए।

रामदेवजी की समाधि के किए दर्शन
एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत शर्मा ने रामदेवरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा रामदेवरा मेलार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस अवसर पर उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत रामदेवरा स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया बाद में उन्होंने बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर रामदेवजी की समाधि के दर्शन किए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026