ट्रेन में मिला मोबाइल,टीटीई ने यात्री को लौटाया
जोधपुर,ट्रेन में मिला मोबाइल,टीटीई ने यात्री को लौटाया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत महिला टीटीई ने मंगलवार को टिकट चेकिंग के दौरान ट्रेन में मिला लावारिस मोबाइल यात्री को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।
इसे भी पढ़िए- टिकट चेकिंग से जोधपुर मंडल को 73 लाख 40 हजार की आय
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि मंडल पर कार्यरत टीटीआई जेनिस जोसेफ को मंगलवार को ट्रेन 04840, बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान एक स्मार्ट मोबाइल मिला। कोच में उसका कोई वारिस नहीं मिला मगर थोड़ी ही देर में मोबाइल पर यात्री का कॉल आया और उसने मोबाइल अपना होना बताया। जोधपुर पहुंचने और पुष्टि करने के बाद जेनिस ने मोबाइल यात्री को सकुशल लौटा दिया। यात्री ने रेलवे को धन्यवाद दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

