जोधपुर, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जोधपुर चैप्टर ने बीएल मेमोरियल एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कैरियर एजुकेशन एंड जॉब ओरिएंटेड फेयर में भाग लिया। संस्थान के उपाध्यक्ष सीएस राहुल रांका ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम में संस्थान भाग लेता रहा है जिसमे विद्यार्थियों को सीएस सम्बन्धी जानकारी दी जाती है।

संस्थान के कोषाध्यक्ष सीएस तरुण अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सीएस कोर्स के साथ साथ होने वाली ट्रेनिंग को विस्तार से बताया। प्रोग्राम हेड सीएस देवेंद्र वैष्णव ने बताया कि मौके पर ही पांच विद्यार्थियों के पंजीकरण किये गए जो अपने आप में गौरव का विषय है। पिछले माह भी मौके पर इसी प्रकार पंजीकरण हुए थे। फेयर में बीएल मेमोरियल एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ महेश परिहार एवं सीएस ऑफिस से जय प्रकाश व्यास उपस्थित थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

