Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के एक युवक से ओएलएक्स पर मोपेड बेचने का झांसा देकर एक लाख तीस हजार रूपए की ठगी हो गई। शातिर ने ऑनलाइन खाते से यह रकम साफ कर डाली। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के मिण्डोली हाल तिरूपति बालाजी नगर माता का थान निवासी रामचरण पुत्र पदमाराम प्रजापत ने यह रिपोर्ट दी।

इसमें पुलिस को बताया कि 19 फरवरी वह ओएलएक्स पर बिकने वाले सामान को देख रहा था। तब एक विज्ञापन होण्डा एक्टिवा बेचने का आया। जिसको देखकर उसने उक्त विज्ञापन पर दिये मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने एक्टिवा बेचने की जानकारी दी। शातिर ने उसको भुगतान के लिए ऑन लाइन करने को कहा। जिस पर बदमाश ने उसके खाते से 1 लाख 29 हजार 686 रूपये की राशि निकाल दी। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026