Doordrishti News Logo

डॉ आसेरी होंगे जैसलमेर मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी

जोधपुर,डॉ.आसेरी होंगे जैसलमेर मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी। राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राज मेस) ने एक आदेश जारी कर उम्मेद अस्पताल अधीक्षक व पीएसएम विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ.अफजल हकीम की बजाय अब ऑर्थोपेडिक के सीनियर प्रोफेसर डॉ.महेंद्र कुमार आसेरी को जैसलमेर मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी लगाया है।

यह भी पढ़िए-चुनाव की रणनीति तय करने को कुम्हार प्रजापति समाज की महापंचायत 16 को

डॉ आसेरी एमडीएम अस्पताल में अधीक्षक का कार्यभार भी देख चुके हैं व कोरोनाकाल में इनका मैनेजमेंट सराहा गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: