Doordrishti News Logo

घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग

एक व्यक्ति पर जताया संदेह

जोधपुर,घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग। शहर के बनाड़ स्थित रमजान का हत्था क्षेत्र में रात को एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी गई। आग लगाने वाले का पता नहीं चला है। कार मालिक ने एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी है। बनाड़ पुलिस तफ्तीश में जुटी है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण नगर सी रमजान का हत्था में रहने वाले गनी खां पुत्र उमर खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात को उसने अपनी कार को घर के बाहर खड़ी किया था।

यह भी देखें- हैण्डीक्राफ्ट पॉलिश ठेकेदार ने चेक चुराकर 3.80 लाख निकाले

आधी रात में उठा तो कार में आग लगने का पता लगा। आग से कार का शीशा फटने की आवाज पर नींद ठूटी थी। अज्ञात शख्स ने कार को आग लगा दी। रिपोर्ट में गनी खां ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले लक्ष्मण नगर के निसार खां ने उसके घर आकर देख लेने की धमकीं दी थी। संदेह है कि उसी की यह कारस्तानी है। वह शराब के नशे में झगड़ा कर गया था। अब बनाड़ पुलिस इसमें जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026