Doordrishti News Logo

शहर में हनुमानगढ़ पुलिस पर हमला

धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने आई हनुमानगढ़ की पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागे

जोधपुर,शहर में हनुमानगढ़ पुलिस पर हमला। हनुमानगढ़ की पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए बनाड़ आई। हनुमानगढ़ से आए एएसआई की गाड़ी को बदमाश टक्कर मारकर भाग गए। पुलिस ने पकडऩे की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने फिर से टक्कर मारी और फिर मौके से आरोपी पिता व पुत्र फरार हो गए। हनुमानगढ़ एएसआई ने बनाड़ थाने में दोनों पिता व पुत्र के अलावा अन्य के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पढ़िए राज्यपाल का जोधपुर क्या कार्यक्रम रहेगा- राज्यपाल मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जोधपुर आएंगे

बनाड़ पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश पुत्र महादेव सिंह मीणा एएसआई थाना हमीरवास जिला चूरु अपनी टीम के साथ बनाड़ थाना क्षेत्र में रह रहे आरोपी राजू उर्फ राजेशसिंह और आरोपी का पिता राजेंद्रसिंह को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करने आए थे। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर अपने नाम पर कार उठा ली। इस मामले में एक परिवादी ने थाना हमीरवास में केस दर्ज कराया था। पुलिस जब आरोपियों की धोखे से खरीदी कार को जब्त करके ले जाने लगी तो पिता-पुत्र व अन्य लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। आरोपियों ने कार को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वे भाग गए। इसके बाद हनुमानगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा और जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज कराया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026