Doordrishti News Logo

राज्यपाल मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जोधपुर आएंगे

सोमवार को संगीत रत्न पुरस्कार कार्यक्रम में लेंगे भाग

जोधपुर,राज्यपाल मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जोधपुर आएंगे।
राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर 7 एवं 8 अगस्त को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार 7  अगस्त को सायं 4.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर सांय 5 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे,जहां सांय 6.55 तक उनका रिजर्व टाइम रहेगा।

मिश्र सोमवार को सांय 6.55 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर सांय 7 बजे राजमाता कृष्णाकुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित संगीत रत्न पुरस्कार कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- बीए एलएलबी व बीबीए एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग का अंतिम राउण्ड 8 को

इसके बाद वे सांय 8.30 बजे कार्यक्रम स्थल से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जोधपुर में ही करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल मंगलवार 8 अगस्त को प्रातः 10.45  बजे सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे राजकीय विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: