Doordrishti News Logo

हौद में गिरने से युवक की मौत

जोधपुर,हौद में गिरने से युवक की मौत। शहर के बड़ी भील बस्ती सूरसागर में पानी के हौद में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसके मामा की तरफ से सूरसागर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि बड़ी भील बस्ती के श्यामलाल पुत्र मदनलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत होंगे विभिन्न आयोजन

रिपोर्ट में बताया कि उसका भांजा 31 वर्षीय अर्जुन उर्फ उजन पुत्र डूंगरराम हौद से पानी निकालते समय पैर फिसलने से अंदर गिर गया। जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। घटना में मर्ग दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: