Doordrishti News Logo

बंद मकान से अज्ञात चोर चांदी के आइटम चोरी कर ले गए

जोधपुर,बंद मकान से अज्ञात चोर चांदी के आइटम चोरी कर ले गए। शहर के सिविल डिफेंस एयरपोर्ट रोड पर एक मकान से अज्ञात चोर रात के समय में हजारों के चांदी के आइटम चोरी कर ले गए। जिसमें भगवान की मूर्तियां भी शामिल है। एयरपोर्ट थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदार महिला ने ही बनाया शिकार, चार लाख ऐंठे 18 तोला सोना हड़पा

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि घटना में महावीर नगर बी-21 रातानाडा निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका एक मकान सिविल एयरपोर्ट रोड पर है। जहां से रात्रि के समय में अज्ञात चोर एक कैमरा,डीवीआर हार्ड डिस्क,चांदी के गणेश-लक्षमी की प्रतिमा,लोटा-थाली,चांदी की चौकियां, पानी की स्टील टंकी आदि आइटम चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews