Doordrishti News Logo

आधी रात को झोपड़ पट्टी में घुसे बदमाश,वृद्ध के कान से गोखरू झपटा

  • वृद्ध हुआ लहूलुहान
  • बेटे का मोबाइल भी चुराया

जोधपुर,विवेक विहार ए सेक्टर में झोपड़ पट्टी में रहने वाले एक वृद्ध को आधी रात में लूट लिया। झोपड़े में घुसे तीन बदमाशों ने पहले मोबाइल चुराया फिर जाते हुए वृद्ध के कान का गोखरू झपट लिया। जिससे वृद्ध लहूलुहान हो गया। बदमाशों का पीछा भी किया गया। मगर वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पीडि़त ने विवेक विहार थाने में मामला दर्ज करवाया है।

इसे भी पढ़िएगा- मारवाड़ कुम्भ भोगिशैल परिक्रमा शुक्रवार से,तैयारियां पूर्ण

पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली जिले के रोहट थानान्तर्गत भाटों की ढाणी ढाबर अरटिया निवासी रतनोजी पुत्र राणो भाट की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह परिवार सहित यहां विवेक विहार सेक्टर ए में झोपड़ पट्टी में रहता है। रात के समय तीन अज्ञात शख्स उसके झोपड़े में घुसे और उसके पुत्र भगाराम उर्फ भागीरथ का मोबाइल चुराया। इस पर जाग होने पर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया तो भागते समय वे उसके कान का एक गोखरू झपट कर ले गए। जिससे वह लहूलुहान हो गया। बदमाशों का पीछा भी किया गया, मगर वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस अब बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews