Doordrishti News Logo

डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार पीछे से घुसा,मौत

जोधपुर,डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार पीछे से घुसा, मौत।शहर के शताब्दी सर्किल के पास मेें एक डंपर चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बाइक सवार पीछे जा घुसा। घटना में कुड़ी पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें- Gangrape – आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पेश किया चालान

कुड़ी भगतासनी थाने में पाली रोड कृष्णा नगर निवासी श्रवण कुमार पुत्र भीकाराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार मेकाराम पुत्र हरीराम विश्रोई रात को गुलजी की प्याउ सरदार समंद रोड से होते हुए सांगरिया की तरफ जा रहा था। वह जब बाइक लेकर शताब्दी सर्किल के समीप पहुंचा तो उसके आगे चल रहे एक डंपर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिससे मेकाराम डंपर के पीछे घुस गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तत्काल एम्स अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। कुड़ी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026