गाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी,एक की मौत चार घायल
कांकाणी होटल पर रात को खाना खाकर लौट रहे थे दोस्त व रिश्तेदार
जोधपुर,गाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी,एक की मौत चार घायल। शहर के निकट कांकाणी रोड पर गाय को बचाने के चक्कर में एक कार पलटी खा गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। अस्पताल लाए जाने पर एक युवक को मृत बता दिया गया। जबकि चार लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस बारे में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अग्रिम जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- भोगीशैल परिक्रमा 28 जुलाई से होगी आरम्भ
विवेक विहार पुलिस थाने में चांदणा भाखर ज्योतिनगर निवासी आमिर खां पुत्र अल्लानूर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 25 साल का हामिद और उसके परिचित युनूस खां,अकरम, साबिर,वाजिद रात को साढ़ेे 11 घर से खाना खाने के लिए कांकाणी गए थे। वापिस रात एक डेढ़ बजे कार से लौटने लगे तो कांकाणी रोड उमा पॉलिमर के सामने कार की गति तेज होने के समय अचानक से गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर गाड़ी चला रहा युनुूस ने अचानक के ब्रेक लगा दिया। जिससे कार पलटी खा गई और सभी लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए एंबुलैंस की मदद से एमडीएम अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने उसके भाई हामिद को मृत बता दिया। जबकि अन्य चारों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

