Doordrishti News Logo

शराब और स्मैक के लिए पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला

जोधपुर,शराब और स्मैक के लिए पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला। शहर के अंदरूनी नागौरी गेट क्षेत्र में एक दुकान के पास में युवक पर जानलेवा हमला कर जेब से 27 सौ रुपए छीन लिए गए। आरोपी युवक से स्मैक और शराब के लिए रुपए मांग रहे थे। रुपए दिए जाने से इंकार करने पर उस पर चाकू,तलवार और बोतल से हमला किया गया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। इस बारे में पीडि़त ने नागौरी गेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब नामजद अभियुक्तों की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें- इंस्टग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को मिलने बुलाया,रेस्टोरेंट में दुष्कर्म

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि घटना में कागा रोड सुनारों की बगेची नागौरी गेट के बाहर रहने वाले नोमान पुत्र मोहम्मद उस्मान की तरफ से रिपोर्ट दी गई। वह 16-17 जुलाई की रात को परिचित के यहां से खाना खाकर लौट रहा था। तब एक दुकान के समीप रुकने पर पांच छह युवक बाइक पर आए और उसे शराब एवं स्मैक के लिए रुपए मांगे। रुपए दिए जाने से इंकार करने पर बंटी ने चाकू निकाल कर उसके गर्दन पर रख दिया और जेब से हाथ डालने लगा। इतने में अजीज ने उसके सिर पर खाली बोतल मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। अन्य साथ वालों ने तलवार का भय दिखाया। आरोपी उसकी जेब से 27 सौ रुपए निकाल कर चले गए। पुलिस ने घटना में बंटी,अजीज, अरबाज उर्फ सूर्य,आबिद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।

न्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डंपर और पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक चालकों की मौत

March 1, 2026

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026