Doordrishti News Logo

कलक्टर ने सुरपुरा बांध के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को सुरपुरा बांध के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरपुरा बांध पर वेस्ट टू वंडर थीम पर बन रहे पार्क का निरीक्षण किया और अद्यतन प्रगति की जानकारी ली और अगस्त माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही पार्क के व्यवस्थित संचालन के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें- जोधपुर में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए 2812.71 लाख के 4 कार्य मंजूर

निदेशक (अभियांत्रिकी) महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस पार्क में 36 प्रकार के स्कल्पचर निर्माण और स्टेप गार्डन का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस दौरान जसवंत सिंह कच्छवाह, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त देवेन्द्र कुमार,अधीक्षण अभियंता राकेश परिहार,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप कच्छवाह,जेडीए के अधिशाषी अभियन्ता सुबोध माथुर एवं अभिषेक परिहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: