Doordrishti News Logo

स्वच्छता सर्वेक्षण

जोधपुर, आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम उत्तर व दक्षिण की ओर से अलग-अलग स्थानों से जागरूकता रैलियां निकाली।

Separate awareness rally of Municipal Corporation organized

उत्तर नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने घंटाघर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया तो दक्षिण नगर निगम आयुक्त डॉ. अमित यादव ने बॉम्बे मोटर चौराहे से जागरूकता रैली को झंडी दिखाई। यह जागरूकता रैलियां विभिन्न मार्गों से गुजरी और लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।

Separate awareness rally of Municipal Corporation organized

उन्होंने कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम के सामने काफी मुश्किल चुनौती है। नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं लेकिन जब तक आमजन इस मुहिम के साथ नहीं जुड़ेगा तब तक शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास सफल हो सकते।

उन्होंने बताया कि आज अलग-अलग रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यदि हम सब मिलकर प्रयास करें जोधपुर शहर को टॉप फाइव सिटी में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपना फीडबैक देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

पिछले करीब एक महीने से नगर निगम विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है और काफी सकारात्मक परिणाम भी मिले हैं। लोग आगे आकर निगम का सहयोग कर रहे हैं जो कि काफी सुखद संकेत है। पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में जोधपुर ने 29 वां स्थान हासिल किया था। इस बार टॉप फाइव में लाने के प्रयास करने होंगे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026