Doordrishti News Logo

नवसृजित 15 जिलों में 606 पद सृजित

  • मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
  • प्रशासनिक कार्य सम्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर,नवसृजित 15 जिलों में 606 पद सृजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवसृजित 15 जिलों में प्रशासनिक कार्य सम्पादन की दृष्टि से कलेक्ट्रेट कार्यालयों हेतु 606 नवीन पदों के सृजन की मंजूरी दी है। उन्होंने नवसृजित कार्यालयों को विभागीय भवन उपलब्ध होने तक किराये के भवन में संचालित किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें- डेस्टीनेशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक शुक्रवार को

प्रस्ताव के अनुसार नवसृजित अनूपगढ़,बालोतरा,ब्यावर,डीग, डीडवाना-कुचामन,दूदू,गंगापुरसिटी, केकड़ी,कोटपूतली-बहरोड़,खैरथल, नीम का थाना,फलौदी,सलूम्बर, सांचौर एवं शाहपुरा जिलों में नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। नव सृजित जिलों में जिला कलक्टर के साथ ही लेखाधिकारी,सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय,अतिरिक्त निजी सचिव,निजी सहायक-प्रथम, उप विधि परामर्शी,कनिष्ठ विधि अधिकारी,राजस्व लेखाधिकारी/सहायक राजस्व लेखाधिकारी-प्रथम, सहायक राजस्व लेखाधिकारी-द्वितीय, तहसील राजस्व लेखाकार,संस्थापन अधिकारी एवं जमादार के 1-1 पद सृजित होंगे। जबकि प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 2-2,सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं सूचना सहायक के 3-3, वरिष्ठ सहायक के 4 तथा कनिष्ठ सहायक के 8 पद सृजित किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें- आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने रचा विश्व कीर्तिमान

इसी प्रकार,प्रति कार्यालय 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद होमगार्ड/रेक्सको के माध्यम से स्वीकृत होंगे। इसके अतिरिक्त उपरोक्त नवसृजित 15 जिलों में प्रति कार्यालय तहसीलदार,ऑफिस कानूनगो, अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो एवं कनिष्ठ लेखाकार के 1-1 पद तथा कनिष्ठ सहायक के 2-2 पद सृजित किये जाएंगे। नवसृजित 15 में से 6 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों में एडीएम के पद सृजित किये जाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। प्रस्ताव के अनुसार सांचौर, सलूम्बर, अनूपगढ़, खैरथल,शाहपुरा एवं ब्यावर में एडीएम का 1-1 पद सृजित किया जाएगा। शेष 9 जिलों में एडीएम का पद पूर्व में ही उपलब्ध है। उक्त स्वीकृति नवसृजित जिलों के गठन की अधिसूचना जारी होने की दिनांक से प्रभावी होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीपावली पर घर आते ही 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

मुकदमा लंबित रहने तक अंतिम वेतन देने के आदेश

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

November 7, 2026