Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की कुड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि 12 नवंबर 2020 को ग्राम बोयल तहसील पीपाड़ निवासी महावीर पुत्र हरदेवराम जाट की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया कि 11 नवंबर 2020 को उनके चचेरे भाई महेंद्र पुत्र मोहनराम के घर दो गाडिय़ां आई, जिसमें महेंद्र का साढू  श्रवण व चार पांच अन्य आए थे।

जिन्होंने महेंद्र को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए। अगले दिन पता चला कि चचेरे भाई महेंद्र के साथ कोई घटना हो गई है। तब गांव से पांच सात लोग एमडीएम पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि श्रवण, ओमप्रकाश विश्नोई व सुरेश नोखड़ा व 8 से 10 लोगों ने मिलकर महेंद्र के साथ फिटकासनी में ले जाकर मारपीट की थी, इसके बाद हत्या कर शव को नारनाड़ी के पास फेंक कर भाग गए  थे।

मामले को लेकर एक और रिपोर्ट श्यामलाल पुत्र कोजाराम की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया था कि उनके भाई भैराराम जयपुर का कहकर घर से निकला था, 11 नवंबर को बात हुई तो भैराराम ने कहा था कि वो वापस आ रहा है, मंडोर मंडी में एक ट्रक खाली हो रहा है। उनके चालक सुरेश नोखड़ा व ओमप्रकाश विश्नोई आएंगे तो मिला दूंगा।

इसके कुछ ही देर बाद मंडोर मंडी में एक कार आई, जिसमें सुरेश व ओमप्रकाश बैठे थे। जिन्होंने ट्रक के चालक व खलासी को बैठाकर साथ ले गए। बाद में पता चला कि महेंद्र को चोट लगी है जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। तब वहां पहुंचा तो वहां पर श्रवण बैठा था। तब उसने कहा कि तुम्हारे भाई भैराराम को मार दिया है। ऐसे में दोहरा हत्याकांड हो गया था। पुलिस अब दोनों की मौत को लेकर कड़ी से कड़ी जोडऩे में जुटी।

आखिरकार पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश पप्पाराम पुत्र भानाराम को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में पूर्व में छह आरोपियों को जिनमें ओमप्रकाश, हरिराम विश्नोई, श्रवणराम, सुनील कावा, सुरेश  नोखड़ा व मांगीलाल  विश्नोई  को गिरफ्तार किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026