उम्मेद स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न
-अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
-योगमय हुई सूर्यनगरी
जोधपुर,वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आधारित नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य समारोह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ योग महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
पढ़े पूरी कहानी- टोल नाके पर बारातियों का उत्पात,टोल न देने की बात पर तोड़फोड़
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि स्टेडियम में लगभग पंद्रह सौ लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। जिसमें योग प्रदर्शक डॉ.रामलाल जाट,किरण मालवीय,ममता पटेल, उम्मेद कंवर द्वारा शिथिलीकरण की क्रियाएं,त्रिकोणासन,ताड़ासन, शलभासन, वृक्षासन,पादहस्तासन आदि आसन,प्राणायाम,ध्यान का अभ्यास करवाते हुए विश्व के मंगल कामना की गई। नगर निगम (उत्तर) की महापौर कुन्ती देवड़ा ने सभी से शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए जीवन शैली में सुधार करने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़िए- सांचौर व आबू रोड पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से किया संवाद
इस अवसर पर नरेश जोशी उपखंड अधिकारी (दक्षिण)अपूर्वा परवाल एवं नारकोटिक्स ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक एसडी जाम्बोडकर,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खीचड़,जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विष्णु दत्त दाधीच,सहायक निदेशक डॉ.अशोक कुमार मित्तल,आयुष नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.महेंद्र कच्छवाह सहित शहर के गणमान्यजन उपस्थित थे। दक्ष योग प्रशिक्षक डॉ.गोपाल नारायण शर्मा ने योग क्रियाओं का संचालन करवाया।
जिला न्यायालय परिसर में योगासन
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं रालसा के अनुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला और जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर ग्रामीण विक्रांत गुप्ता के निर्देशन में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर,जोधपुर ग्रामीण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में योग शिक्षक लालचंद सिंधी व लूणाराम भाटी द्वारा ‘वन वर्ल्ड वन हेल्थ’ थीम पर आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो अनिल आर्य,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सौदा सहित जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के समस्त कर्मचारी द्वारा योगाभ्यास किया गया।
लाचू कॉलेज में उत्साह से योग दिवस मनाया
लाचू कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रोहित कुमार जैन ने बताया कि योग शिक्षक महेंद्र कुमार,नानची शर्मा,संगीता एवं सुमन विश्नोई के सानिध्य में प्राणायाम, योग के विभिन्न आसन,सूक्ष्म आसान, बैठकर,खड़े होकर किए जाने वाले आसन सिखाए गए।
एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

