Doordrishti News Logo

भीलड़ी रेल खंड पर रेल मार्ग दुरुस्त,ट्रेनें हुई सुचारू

जोधपुर,भीलड़ी रेल खंड पर रेल मार्ग दुरुस्त कर ट्रेनें सुचारू कर दी गई हैं। बिपरजॉय तूफान के प्रभाव से हुई तेज बरसात और अत्यधिक जल बहाव के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड पर अवरुद्ध हुआ रेल मार्ग अब दुरुस्त हो गया है। इसके साथ ही इस मार्ग पर रद्द की गई रेल सेवाओं का संचालन भी चरणबद्ध बहाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़िए- विश्व संगीत दिवस पर होगा एकल तबला वादन व शास्त्रीय गायन

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात से हुई भारी बारिश के कारण जोधपुर मंडल के समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग पर अनेक स्थानों पर रेल पटरियां मिट्टी व गिट्टी के बहाव से हवा में झूल गई थीं। जिससे कुछ रेल सेवाएं प्रभावित रहीं थीं। उन्होंने बताया कि मंडल की इंजीनियर टीम ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए चौबीस घंटे से भी कम समय में रतनपुर-जारी, बागरा- जगन्नाथ व मोकलसर बालवाड़ा रेल खंड को दुरुस्त कर रेल यातायात को सुचारू कर दिया है। इसके पश्चात इस मार्ग पर रद्द की गई सभी रेल सेवाओं को चरणबद्ध रूप से बहाल कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रैक की अनुपलब्धता के कारण बुधवार को ट्रेन नम्बर 14894,पालनपुर-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: