उदयमंदिर व महामंदिर में अवैध हुक्का बारों पर कार्रवाई,हुक्का व अन्य सामग्री जब्त
जोधपुर,शहर की उदयमंदिर और महामंदिर पुलिस ने दो हुक्का बारों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों हुक्काबारों पर कार्रवाई करते हुए मौके से हुक्का पिलाने वाली सामग्री भी जब्त की है। उदयमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ प्रीतम सांखला निवासी आशापूर्णा इंक्लेव ने शिकायत की थी कि राई का बाग स्थित ला कसोट कैफे पर कैफे की आड़ में अवैध रूप से युवाओं को हुक्का पिलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- जिले का टॉप 10 वांछित ईनामी अपराधी गिरफ्तार
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हुक्का बार के कर्मचारी विजय पाल पाल निवासी उप्र इटावा को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। महामंदिर थाना पुलिस ने मानजी का हत्था में अवैध रूप से एक हुक्का बार चल रहा था,पुलिस को जानकारी मिली तो संचालन करते हुए आरोपी विष्णु सिंह राजपूत निवासी नयापुरा मंडोर को गिरफ्तार कर सामग्री जब्त की और केस दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

