भगत की कोठी-उधना स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन
जोधपुर,रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए भगत की कोठी (जोधपुर) -उधना-भगत की कोठी (जोधपुर) सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (04 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 04813,भगत की कोठी (जोधपुर)- उधना साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10 जून से 1जुलाई तक(4 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को भगत की कोठी से 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 04.00 बजे उधना पहुॅचेगी।
ये भी पढ़ें- दोहरीकरण कार्य से ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

इसी प्रकार गाडी संख्या 04814 उधना-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11जून से 2 जुलाई तक (4 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को उधना से 05.50 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जं., फालना,आबूरोड,पालनपुर,महेसाना, साबरमती,अहमदाबाद,आणंद, वडोदरा व भरूच स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

