कचरा निकालने की बात पर विवाद,बेसबॉल के बल्ले से पीटा
- पीड़ित की आंखों पर लगी चोट
- शास्त्रीनगर थाने में हंगामा
जोधपुर,शहर के शास्त्रीनगर बी सेक्टर में घर के बाहर कचरा निकालने की बात को लेकर पड़ौसियों में विवाद हो गया। इस पर एक पड़ौसी ने दूसरे पर हमला कर दिया। बेसबॉल के बल्ले से पिटाई की जिससे पीडि़त की आंखों पर चोट लगने से वह सूज गई। इधर कार्रवाई की मांग को लेकर काफी लोग आज दोपहर में शास्त्रीनगर थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। तब पुलिस ने उन्हें समझाइश कर शांत करवाया। पुलिस ने घटना में रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का प्रकरण दर्ज किया है। किसी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें- पालीवाल गायत्री देवी ट्रस्ट के संरक्षक मनोनीत
शास्त्रीनगर थाने में बी-40 निवासी कमलेश धनाढ्य पुत्र मोहनसिंह ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि वह अपने घर की सफाई करवा रहा था। घर में दो कारीगर और एक महिला सफाई कर रहे थे और कचरा घर के बाहर ही डाल रहे थे। तब पड़ौस का रहने वाला श्रीपाल लोढ़ा के परिवार और अन्य लोग जिसमें उसका ड्राइवर आदि आए और मारपीट पर उतारू हो गए। श्रीपाल लोढ़ा ने बेसबॉल के बल्ले से पिटाई की जिससे उसकी आंखों पर गंभीर चोट लग गई और वह सूज गई। पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। घटनाक्रम का वीडियो आज वायरल हो गया। इधर इस घटना को लेकर पीडि़त का परिवार और घांची समाज के लोग शास्त्रीनगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

