रेलवे ग्रीष्मकालीन खेलकूद शिविर का शुभारंभ
जोधपुर,रेलवे मंडल खेलकूद संघ जोधपुर के तत्वाधान में रेल कर्मचारी के बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन खेलकूद कैंप का शुभारंभ शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने किया। डीआरएम ने बताया कि मंडल में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कैंप लगाया गया है। ग्रीष्मकालीन शिविर 1 से 20 जून तक पुराने रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- गलती से 35 हजार खाते में पहुंचे,देने से किया मना पुलिस ने कराए रिफंड
शिविर में रवि बोधा व राजेश शर्मा रेलवे खिलाड़ी कैम्प में क्रिकेट, बैडमिंटन,फुटबॉल,वॉलीबॉल,कबड्डी, बास्केटबॉल,जुडो,बॉक्सिंग,स्वीमिंग, टेबल टेनिस व लॉन टेनिस में रेलवे के अनुभवी कोच एवं खिलाड़ियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैम्प शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल खेलकूद अधिकारी रवि मीना ने की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

