Doordrishti News Logo

रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार,सात लड़कियां और पांच युवक गिरफ्तार

  • गेस्ट हाउस मालिक फरार
  • काउंटर संभालने वाला गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के रातानाडा एरिया ऑफिसर मैस के नजदीक एक रेस्टारेंट कम गेस्ट हाउस में पुलिस ने रेड देकर देह व्यापार पकड़ा है। पुलिस ने डेकॉय भेज कर कार्रवाई को अंजाम दिया। गेस्ट हाउस के कमरों में ठहरी सात लड़कियां,पांच युवकों को पीटा में गिरफ्तार करने साथ गेस्ट हाउस के काउंटर पर बैठे शख्स को भी पुलिस ने पीटा में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट मेें पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें- अवैध शराब का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

एसीपी पूर्व पीयूष कविया ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि रातानाडा ऑफिसर मैस के नजदीक एक रेस्टोरेंट कम गेस्ट हाउस आशिष विला में देह व्यापार किया जाता है। इस पर पुलिस की टीम का गठन किए जाने के साथ ही एक डेकॉय को वहां भेजा गया। एसीपी कविया ने बताया कि डेकॉय द्वारा पुख्ता जानकारी मिलने पर रेस्टोरेंट कम गेस्ट हाउस पर रेड दी गई। पुलिस ने वहां से सात लड़कियां और चार पांच लडक़ों को पकड़ा। गेस्ट हाउस का मालिक धीरज गुप्ता है जो फरार हो गया। गेस्ट हाउस के काउंटर पर बैठा युवक नागौर निवासी श्यामलाल सहित सभी के खिलाफ पीटा में मुकदमा दर्ज किया गया। गेस्ट हाउस मालिक हाथ नहीं लगा है।

देहली मणिपुर लाई गई युवतियां 

एसीपी कविया ने बताया कि आरंभिक पड़ताल एवं पूछताछ में जानकारी सामने आई कि सभी लड़कियां देहली,मणिपुर,रतलाम आदि जगहों से आई थी। श्यामलाल ही ग्राहकों से सौदा तय करता था। काउंटर उसी ने संभाल रखा था। पुलिस ने उसे दलाल मानने से भी इंकार नहीं किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026