अवैध शराब का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने अवैध शराब का मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 5 मई को 35 लाख की अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा था। शराब का सप्लायर फरार था,जिसकी पहचान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही अवैध शराब तस्करी के नौ प्रकरण दर्ज हैं जो ट्रायल पर है।
पढ़िए पूरी कहानी- शातिर ने नौकरी का झांसा देकर 50 हजार ऐंठ लिए
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि 5 मई को पुलिस ने 35 लाख की अवैध शराब बरामद कर बीराराम रेबारी,रामलाल और ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी अवैध शराब सप्लायर की पहचान बरबटा खिंवसर नागौर हाल निंबा निंबड़ी निवासी महेंंद्र सिंह पुत्र नरपत सिंह बरबटा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महेंंद्र सिंह पंजाब हरियाणा की शराब को गुजरात में सप्लायर करने वाला बड़ा तस्कर है। उसके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एप इंस्टालेशन के लिए इन ब्लू लाइनों पर क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

