मोपेड चुराने के आरोप में युवक गिरफ्तार
-खरीददार को भी पकड़ा
-चोरी की दो बाइक और एक मोपेड बरामद
जोधपुर,शहर की देवनगर पुलिस ने मोपेड चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन गाडिय़ां बरामद की हैं। अभियुक्तों से पूछताछ में और भी घटनाओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि नरपत नगर पाल रोड निवासी गोपाल बिड़ला पुत्र चतुर्भुज की मोपेड 26 मई को उसके घर के सामने से चोरी हो गयी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शिव बस्ती मसूरिया निवासी हेमसिंह उर्फ चिन्नू पुत्र राजूसिंह को दस्तयाब किया।
पढ़ें पूरी खबर- सामान खरीदने गई किशोरी खेत के रास्ते लौट रही थी,तीन ने किया दुष्कर्म
पूछताछ में उसने मोपेड चुराना स्वीकार किया। बाद पूछताछ उसने बताया कि उसने चोरी की गाड़ी को बर्गी कॉलोनी मसूरिया हाल गली नंबर 17 श्रमिकपुरा मसूरिया निवासी समीर पुत्र मोहम्मद इकबाल को बेची थी। जिस पर पुलिस ने समीर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक चोरी की भी बरामद की है। आरोपी हेमसिंह उर्फ चिन्नू ने दो बाइक चोरी की घटना को भी स्वीकार किया। दोनों गाडिय़ों को सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर लिया गया। पुलिस की टीम में प्रोबेशनर आरपीएस शिवम जोशी, हैड कांस्टेबल चंद्राराम,कांस्टेबल पिंटू सिंह,सुरेश कुमार,राधेश्याम एवं जबरा राम शामिल थे।
एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

