Doordrishti News Logo

जिले के 2150 नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023

जोधपुर,देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 की लॉटरी अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा गुरुवार को डीओआईटी कार्यालय में निकाली गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा ने बताया कि चयनित सूची में कुल 2150 यात्री हैं। इनमें 215 यात्रियों का चयन हवाई यात्रा तथा 1935 यात्रियों का चयन ट्रेन से यात्रा के लिए हुआ है।

ये भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में ध्यान सत्र का आयोजन

यह लॉटरी सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से कम्प्यूटर द्वारा निकाली गई। उन्होंने बताया कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा करवाए जाने के सम्बन्ध में राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2023-24 मेंं राज्य के 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों को चयनित धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा कराए जाने की योजना है। इसमें से 36 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग से तथा 4000 वरिष्ठजनों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जानी है।

ये भी पढ़ें- मोहन कंवर का परिवार 8 जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित

देवस्थान विभाग द्वारा हवाई यात्रा में पशुपतिनाथ-काठमांडू तथा रेलवे के माध्यम से रामेश्वरम्,जगन्नाथपुरी, तिरूपति बालाजी, द्वारकापुरी- सोमनाथ,वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयाग राज-वाराणसी,मथुरा-वृदांवन-बरसाना,सम्मेदशिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ,उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर,गंगासागर, कामाख्या देवी, हरिद्वार-ऋषिकेष- अयोध्या,बिहार सरीफ,वेलनकारी चर्च तमिलनाडु की यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक महेन्द्र चौधरी,पर्यटन विभाग में सहायक निदेशक सरिता फिडो़दा,अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस अभय कमांड गोपाल सिंह भाटी, पुलिस उपाधीक्षक रतनलाल एवं देवस्थान विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार देव मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026