Doordrishti News Logo

जोधपुर,फलोदी के निकट एनएच 11 जैसलमेर-बीठडी सड़क मार्ग पर आर्मी के जवानों का एक ट्रक अचानक पलट जाने से उसमें सवार 6 जवान घायल हो गए। जिन्हें आपातकालीन सेवा 108 की एम्बुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय फलोदी भेजा गया।

Army truck overturns 6 soldiers injuredजहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आर्मी केयर सेंटर जोधपुर रेफर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार फलोदी के निकट एनएच 11 जैसलमेर-बीठडी सड़क पर पर आर्मी के जवानों का एक ट्रक अचानक पलट गया। जिससे उसमें सवार 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फलोदी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

Army truck overturns 6 soldiers injuredसभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आर्मी का यह ट्रक बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रहा था कि फलोदी के बीठड़ी गांव सड़क मार्ग पर यह हादसा घटित हो गया। फिलहाल सभी घायल जवानों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। इसके बाद सभी 6 घायलों को आर्मी केयर सेंटर जोधपुर रेफर किया जाएगा। जवानों का ट्रक पलटने की सूचना पर एसडीएम यशपाल आहूजा मौके पर पहुंचे, जवानों की सार संभाल लेने एडीएम हाकम खान भी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026