जोधपुर, करीब 7.80 लाख रुपए का विज्ञापन शुल्क जमा नहीं करवाने पर नगर निगम दक्षिण ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 12 सेक्टर स्थित मंडल कार्यालय विपणन प्रभाग में सेल्स ऑफिस को सीज कर दिया है।
नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नगर निगम क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्पों पर लगे होर्डिंग्स,विज्ञापन पट्ट,मोनोग्राम का वर्ष 2019-20 का विज्ञापन शुल्क 7 लाख 80 हजार 98 रुपए बाकी था, उसे जमा करवाने के लिए गत वर्ष तीन दिसंबर को अन्तिम नोटिस व इसी साल गत बीस नवंबर को तीन दिन का अल्टीमेटम नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद कम्पनी द्वारा आज तक उक्त बकाया राशि निगम कोष में जमा नहीं करवाई और ना ही किसी प्रकार का प्रत्युत्तर निगम कार्यालय में प्रस्तुत किया। इस पर राजस्व निरीक्षक रणवीर देथा को कंपनी के ऑफिस को सीज करने के निर्देश दिए गए। निगम की ओर से देथा ने आज मय जाब्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 12 सेक्टर स्थित मंडल कार्यालय विपणन प्रभाग में सेल्स ऑफिस को सीज किया।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

