Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की महामंदिर थाना पुलिस ने लोडिंग टैक्सी चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि जाखडों की ढाणी, बनाड़ निवासी कालूराम पुत्र हजारीराम की ओर से रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया  कि 23 जनवरी को कृषि मंडी में खड़ी लोडिंग टैक्सी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। मामले में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए मुकेश पुत्र सुनील सिंह, अनिल पुत्र कालूराम, प्रहलाद राम पुत्र मगाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई लोडिंग टैक्सी को भी जब्त किया।
जुआरी पकड़े, 11 हजार बरामद
शहर की खंडा फलसा थाना पुलिस ने शुक्रवार को जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। वही उनके पास से 11030 भी जब्त किए गए। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे अनवर, मोहसिन, समीर, आमिर खान, चांद मोहम्मद, रफीक, मोहम्मद इमरान व बरकत को गिरफ्तार किया गया इनके पास से पुलिस ने 11030 रूपए भी बरामद किए। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026