पंचायती राज चुनाव की बैठकों में कई भाजपा नेता रहे साथ
जोधपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत बुधवार देर रात जोधपुर पहुंचे। अजीत कॉलोनी स्थित निवास पर रात्रि विश्राम के बाद गुरूवार सुबह सड़क मार्ग से जल्दी रवाना होकर जैसलमेर पहुंचे। मंत्री शेखावत ने पंचायती राज चुनावों के अन्तिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रत्याशियों की चुनावी बैठकों में पहुंच कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की।
भाजपा मीडिया विभाग जोधपुर के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भारत सरकार के केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सुबह जल्दी जोधपुर से जैसलमेर के लिए रवाना हुए। इसके बाद रामगढ़ सहित क़रीब आधा दर्जन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी बैठकों में भाग लिया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पंचायत समिति चुनाव प्रचार के लिए आज जैसलमेर के रामगढ़, भदासर, मोकला और सोनु गांव में चुनावी सम्पर्क किया। उन्होनें भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कहा कि प्रदेश के गांव-गांव से भाजपा को मिल रहा प्रभूत समर्थन गौरव की अनुभूति देता है और जनता जनार्दन के हम पर विश्वास की गहराई को भी दर्शाता है। चुनावी जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावत का स्वागत किया। इस दौरान शेखावत ने कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को इन बच्चों में जीवित रखते हुए इनके लिए एक सुरक्षित, संभावनाओं से पूर्ण और सुखद व समृद्ध लोकतंत्र सुनिश्चित करना ही पार्टी का लक्ष्य है।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

