Doordrishti News Logo

 

मनोहर राजपुरोहित नेतरा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

पाली, सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कल सुमेरपुर में सांडेराव समीप राष्ट्रीय राजमार्ग.162 ;जयपुर.अहमदाबाद पर अत्यंत हृदय विदारक सड़क हादसे में काल.कलवित मृतकों एवं घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से समुचित आर्थिक सहायता हेतु और मनोहर राजपुरोहित नेतरा प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की अनुंशषा की। सांसद ने गैस पाइप लाईन बिछाते वक्त हुए दर्दनाक हादसे के शिकार मृतकों एवं घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पत्र में लिखा कि 1 दिसम्बरए 2020 को पाली के सुमेरपुर में सांडेराव समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 162 ;जयपुर अहमदाबादद्ध पर एक अत्यंत हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में उनके संसदीय क्षेत्र की मारवाड़ जंक्शन विधानसभा में ईसाली निवासी मैनादेवी देवासी धर्मपत्नी दीपाराम देवासी और भंवरलाल प्रजापत पुत्र जसाराम प्रजापत की बड़ी ही दर्दनाक रूप से अकाल मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 11 अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी जानकारी के अनुसार दोनों मृतक एवं सभी घायल खेती, पशुपालन और दैनिक मजदूरी जैसे व्यवसायों से संबंध रखने वाले बेहद ही आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से हैं। राजस्थान सरकार से अनुरोध है कि मृतकों और घायलों के परिवार को संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से समुचित आर्थिक सहायता जल्द से जल्द स्वीकृत करें। अपने दूसरे पत्र में सांसद चौधरी ने मुख्यमंत्री गहलोत से महावीर राजपुरोहित नेतरा प्रकरण की जांच सीबाआई से करवाने की अनुशंषा करते हुए लिखा कि सुमेरपुर तहसील के नेतरा गांव निवासी 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित नेतरा जो 23 नवंबर 2016 को अपने घर से फालना क्लासेस गया था, उसका आज तक कुछ पता नहीं लगा है। अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपहरण कर लिया जिसकी एफआईआर पुलिस थाना फालना में 152/2016 पर दर्ज है। इस मामले में परिवार और अनेक सामाजिक संगठनों ने कई बार प्रशासन एवं सरकारी स्तर पर मनोहर को अपरणकर्ताओं से छुड़वाने के संबंध में संपर्क किया। चार साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई हैं और हर बार निराशा ही हाथ लगी है। सांसद ने आगे लिखा कि मनोहर अपने माता पिता की इकलौती संतान है। परिवार में उसके अलावा तीन बहनें और है। इकलौते पुत्र व भाई को लेकर माता.पिता सहित तीन बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अपरण को 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी मनोहर का कुछ सुराग नहीं लगा। इस मामले के संबंध में 2018 में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा सीआईडी जांच शुरू करवाई गई थी लेकिन उस बात को भी 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मनोहर का कुछ पता नहीं लगा है। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। मनोहर राजपुरोहित नेतरा प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जाई।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 29, 2026