Doordrishti News Logo

पीड़िता का अश्लील वीडियो डालने के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने समाज के वाट्सएप ग्रुप में पीडि़ता का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि 25 मार्च को परिवादी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 24 मार्च को उसके रिश्तेदारों ने फोन कर सूचना दी कि समाज के वाट्सएप ग्रुप में आपका अश्लील वीडियो चल रहा है। इस पर पुलिस ने बाप के नेवा कानासर निवासी सोमराज पुत्र बंशीलाल और श्याम सुंदर पुत्र सहीराम को दस्तयाब कर 0 मांगीलाल, सुगाणी युवा अनुशासन ग्रुप 2929 ग्रुप एडमिन सोमराज पुत्र अणदाराम, मांगीलाल पुत्र हजारीराम की तलाश में टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें- दो आरोपी झुंझुनू से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

फेसबुक पर स्टोरी लगाने को बदनामी मान लिया बदला

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि आरोपी सोमराज ने करीब डेढ़ साल पहले अंतरजातीय लडक़ी से शादी की तो समाज के लोग व पीडि़ता के ससुराल वालों ने फेसबुक पर स्टोरी लगाई। इसे उसने अपनी बदनामी मानकर उसके परिवार के साथ बदला लेने के लिए अपने साथी मांगीलाल से तथाकथित अश्लील वीडियो लेकर राकेश व सुगाणी युवा अनुशासन ग्रुप 2929 के ग्रुप एडमिन सोमराज और श्याम सुंदर व लोहावट विष्णु नगर निवासी मांगीलाल ने मिलकर पीडि़ता और उसके ससुराल वालों को बदनाम करने की नियत से योजनाबद्ध तरीके से समाज के ग्रुप में यह वीडियो वॉइस रिकॉर्डिंग से बोलकर वायरल किया। वायरल वीडियो में पीडि़ता का तथाकथित वीडियो झूठा पाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026