Doordrishti News Logo

केन्द्रीय कारागृह,नारी निकेतन एवं बालिका गृह का मासिक निरीक्षण

जोधपुर,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश,जोधपुर महानगर चन्द्र शेखर शर्मा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर के सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह सांदू व मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट,जोधपुर महानगर माण्डवी राजवी द्वारा शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधीक्षक राजपाल सिंह व उपाधीक्षक सौरभ सोनी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- जमीन को लेकर व्यवसायी को जान की धमकी

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में स्वच्छता की व्यवस्थाओं के साथ-साथ जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता,उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा व उनके लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए गए।इसके साथ ही राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर की डीबी हैबियस कोर्पस रिट याचिका में दिये गये निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू एवं महिला न्यायिक अधिकारी ज्योत्सना,अपर मुख्य महानगर (पीसीपीएनडीटी), जोधपुर महानगर के गठित निरीक्षण दल द्वारा शुक्रवार को नारी निकेतन, जोधपुर का निरीक्षण किया गया।

इसी प्रकार रालसा,जयपुर के निर्देशों की पालना में जोधपुर महानगर के लिए गठित संप्रेषण एवं किशोर गृह समिति,जोधपुर की अध्यक्ष एवं सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर सुरेंद्र सिंह सांदू द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका एवं शिशु गृह, जोधपुर का निरीक्षण किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026