Doordrishti News Logo

श्रद्धा से कन्या पूजन कर मनाई अष्टमी

जोधपुर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 स्थित मां झंडेवाली के दरबार में बुधवार को चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर्व पर कन्या पूजन की धूम रही। घर-घर से आई कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा गया।
मंदिर सेवादार डिंपल कौर ने बताया की नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिर में नवरात्र के दिनों में व्रत रखने वाले देवी के भक्तों ने सामूहिक रूप से हवन किया और कंजक पूजन के साथ अपना व्रत खोला।

ये भी पढ़ें- एमआई ज़ाहिर,आलोक श्रीवास्तव और सरवत ख़ान ने जमाया रंग

मंदिर प्रांगण के बाहर कन्याओं की भारी भीड़ जुटी रही। मंदिर में लोग कन्याओं का पूजन करते दिखाई दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा की और मां के दरबार में नारियल,चुनरी के अलावा श्रृंगार का समान भेंट कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जानकी,आशा, काजल,हिना,हेमंत,राज,दीपक,हनी, पुनीत,मनोज,रॉकी,राजवीर,कोमल, लीला,सीमा,रेखा,लक्ष्मी,जसमीत, परमिंदर और मां के सभी भक्तों ने अपनी सेवाएं दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: