Doordrishti News Logo

चांदी व्यापारी की 11 लाख की चांदी लेकर कारीगर फरार

जोधपुर,शहर के घोड़ों का चौक में चांदी जेवरात बनाने वाले एक कारोबारी की 17 किलो चांदी लेकर कारीगर भाग गया। आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर दिया। घटना 21 मार्च की रात की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चांदी को एक थैले में भर कर ले जाते दिखा है। पीडि़त कारोबारी ने अब इस बारे में सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि नवचौकिया स्थित पचेटिया हिल्स सिंघवियों का मोहल्ला निवासी ब्रह्म नारायण पुत्र कृष्ण नारायण पुरोहित की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें-श्वान को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार वीडियो हुआ था वायरल

रिपोर्ट में बताया कि वह घोड़ों का चौक में मुस्कान ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाता है। वह दुकान में चांदी के जेवर बनाने बेचने का कार्य करता है। उसने 21 मार्च को मूलत: किशनगढ़ हाल कबूतरों का चौक में किराए पर कमरे में रहने वाले प्रहलाद सोनी उर्फ टोनी को 17 किलो चांदी जेवर बनाने के लिए दी थी। उसे 22 मार्च को जेवर बनाकर देने थे। मगर 22 को उसका फोन बंद आने पर वहां जाकर पता किया तो वह नहीं मिला। उसके पड़ौस में उसके पिता रामरतन ढला भी रहते है। तब उनसे बात की गई, मगर वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाद में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से देखा गया तो मालूम हुआ कि वह 21 मार्च की रात को अपने कमरे से एक थैले में चांदी लेकर निकलते दिखा है। उसका पता लगाने का काफी प्रयास किया गया मगर वह नहीं मिला। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि पीडि़त की तरफ से दर्ज करवाई रिपोर्ट पर धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

यहां क्लिक कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026