Doordrishti News Logo

महिला ने फंदा लगाकर दी जान,बेटे ने लगाया दुष्कर्म और वीडियो बनाकर परेशान करने का आरोप

-पुलिस ने कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर,जिला पूर्व में बनाड़ क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने घर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसके पुत्र ने साथ में रहने वाले एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आज सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया है। थानाधिकारी की तरफ से जांच की जा रही है। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि एक महिला ने सोमवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह विधवा थी और बच्चों के साथ घर में रहती थी। वक्त घटना परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया।

इस खबर को भी पढ़िए- श्वान को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार वीडियो हुआ था वायरल

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि मृतका पुत्र ने साथ में रहने वाले खारडा रणधीर के दानाराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि मृतका का वीडियो बनाकर गलत काम किया था। इस बारे में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। सुबह मृतका का एमजीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया है। फिलहाल आरोपी को नहीं पकड़ा गया है।

यहां क्लिक कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: