Doordrishti News Logo

लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

  • फौजी से लोन दिलाने के लिए शातिर ने लिए चेक
  • बदले में खुद के खाते में भी 3 लाख डाल दिए

जोधपुर, भारतीय सेना के एक जवान के साथ बैंक के एजेंट ने लोन दिलाने के नाम पर तीन चेक लिए थे। बैंक से लोन पास करवा दिया। मगर शातिर ने चाल चलते हुए चेक का दुरूपयोग करते हुए तीन लाख अन्य उठा लिए। सेना के जवान को पता लगा तो अब नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया गया है। जवान के 3 लाख का लोन पास हुआ था। एयरपोर्ट थाना पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।

थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि मूलत: गोसला आगरा उत्तरप्रदेश के सेना के जवान नमन कुमार पुत्र विजय सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह जोधपुर में भारतीय सेना में 13 मेकनाइड 3 इंफैंट्री में शिकारगढ़ केंट में लगा हुआ है। जनवरी माह में उसे लोन की जरूरत थी। तब वह अपने बैंक गया था। जहां पर कोई अशोक कुमार नाम का शख्स बतौर एजेंट मिला था। तब उसने लोन पास करवाने के नाम पर चेक मांगे थे। तीन लाख के लोन के उससे 3 चेक लिए गए थे। बाद में बैंक से लोन भी पास हो गया था। मगर शातिर अशोक ने चेक का दुरूपयोग करते हुए तीन लाख अन्य उठा लिए और अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए।

ये भी पढ़ें- धर्मांतरण के संदेह पर विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे

रुपए बीकानेर की एक एसबीआई शाखा में जाना बताया जाता है। जवान को एचडीएफसी बैंक से लोन दिलाया गया था। मगर शातिर अशोक ने चेक को अन्य बैंक में लगाकर लोन उठा लिया। जबकि बैंक संबंधी सूचना सेना के जवान को मिली तो उसे धोखाधड़ी का पता लगा। थानाधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026