Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री 18 मार्च को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल का वर्चुअल उद्घाटन 18 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में 18 से 22 मार्च तक प्रतिदिन सायं 7 बजे आयोजि होने वाले इस समारोह में देश विदेश के 6 नाटक प्रदर्शित किए जाएँगे l जिसमें इला अरुण,अनूप सोनी जैसे अनेक सेलिब्रिटी अभिनय करेंगे।

chief-minister-will-do-virtual-inauguration-on-march-18

ये भी पढ़ें- मादक पदार्थ तस्करी का वांछित दो साल बाद गिरफ्तार

राज्य में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस नाट्य समारोह की परिकल्पना नाट्यविद व मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने की है। बिनाका ने बताया कि दुबई व उज़बेकिस्तान के अलावा देश के चयनित नाटकों को इसमें आमंत्रित किया गया है। समारोह के निःशुल्क प्रवेश पत्र अकादमी की वेबसाइट से ऑनलाईन प्राप्त किए जा सकते हैं या अकादमी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है।

इस अवसर पर देश के नामचीन नाट्य विशेषज्ञ रंग मंथन के माध्यम से प्रदेश के कलाकारों के साथ विशद चर्चा करेंगे। बिनाका ने कहा इस आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed