Doordrishti News Logo

फर्जी ई-टिकट पर यात्रा करते पकड़ा यात्री,आरपीएफ को सौंपा

  • जोधपुर के टीटीई ने फिर दिखाई सजगता
  • पेशे से टीचर है आरोपी

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत सोमवार को टिकट चेकिंग स्टाफ ने अनारक्षित कोच में फर्जी टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए एक यात्री को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोधपुर मंडल के सभी रेल खंडों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत टिकट चेकिंग स्टाफ ने सोमवार को ट्रेन नंबर 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में नदबई निवासी सत्यवीर सिंह को भरतपुर से मेड़ता रोड तक के फर्जी ई – टिकट पर यात्रा करते पकड़ा और मेड़ता रोड आरपीएफ को नियमानुसार कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें- गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटरों को किया कोर्ट में पेश

उन्होंने बताया कि टीटीआई मोहित शर्मा,धनराज मीणा व बाबूलाल मीणा हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में टिकट जांच कर रहे थे,इस दौरान एक यात्री ने मोबाइल पर जनरल कोच में आरक्षण का ई-टिकट दिखाया जो उसने रेलवे को धोखा देने की नीयत से बनाया। टेक्स्ट मैसेज देखते ही टीटीई को मामला समझते देर नही लगी और उसे धर दबोचा तथा मेड़ता रोड स्टेशन आने पर आरपीएफ को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि यात्री पेशे से शिक्षक है तथा 27 जनवरी 2023 को जयपुर से भरतपुर के बीच ऐसे ही फर्जी ई-टिकट पर यात्रा कर चुका है। ज्ञात रहे रेलवे ने कोरोना काल में अनारक्षित कोचों में आरक्षण की अनिवार्यता लागू की थी जो कब की खत्म हो चुकी तथा इस तरह के टिकट मान्य नही हैं। रेल प्रशासन ने सजगता से कार्य करने पर चेकिंग स्टाफ की प्रशंसा की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026