Doordrishti News Logo

युवती ने अश्लील पोस्ट से परेशान होकर की आत्महत्या

सगाई टूटने पर आरोपी ने बनाई फेक इंस्टाग्राम आईडी

जोधपुर,सगाई टूटने के बाद आरोपी ने युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना ली। इसके बाद वह उस पर अश्लील मैसेज और वीडियो पोस्ट करने लगा। युवती के परिजनों को जब यह बात पता चली तो आरोपी और उसके घर वालों को समझाया लेकिन वह नहीं माना और कहा कि वह युवती को बदनाम करना चाहता है और लगातार अश्लील पोस्ट करता रहा। प्रताडि़त होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में युवती के परिजनों ने केस दर्ज कराया, लेकिन रातानाडा थाना पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत की है।

ये भी पढ़ें-  रॉयल्टी नाका वालों से मारपीट

न्यू प्रजापत कॉलोनी सब्जी मंडी रातानाडा में रहने वाली एक युवती ने 3 मार्च 2023 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दादा ने उसके मंगेतर मनोहर पुत्र पन्नालाल प्रजापत निवासी यादे नगर डिगाड़ी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। दादा ने बताया कि उसकी पोती की मनोहर के साथ करीब डेढ़ साल पहले सगाई हुई थी। करीब दो से ढाई महीने पहले उनकी सगाई टूट गई। युवक रीट की तैयारी कर रहा है। इसके बाद उसने पोती के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उससे पोती के मामा के बेटे निखिल को अश्लील मैसेज और कमेंट करने लगा और कहा कि वह उसे बदनाम कर देगा।

कई बार आरोपी को समझाया लेकिन वह नहीं माना। इससे प्रताडि़त होकर उसकी पोती ने बीते 9 दिन पहले आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, वह जांच का हवाला देकर मामले को टाल रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026