Doordrishti News Logo

जोधपुर, पेट्रोल और डीजल के दामों में आज 9वें दिन भी बढ़ोतरी जारी रही। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल में 26 और डीजल में 27 पैसों की बढोतरी कर दी। इस बढ़ोतरी के बाद जोधपुर में पेट्रोल के दाम 95.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल सौ रुपए की तरफ छलांगे लगाता आगे बढ़ रहा है। नए साल में अब तक पेट्रोल के दाम 6 रुपए 69 पैसे और डीजल के दाम में 6 रुपए 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके है। श्री गंगानगर में पेट्रोल के भाव 100.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल के भाव 92.13 रुपए प्रति लीटर हो गए है। अब श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम देश में सर्वाधिक हैैं। जोधपुर संभाग के पाली में पेट्रोल 96.25 व डीजल 88.56, बाड़मेर में पेट्रोल 97.50 व डीजल 89.72 और सिरोही में 97.16 व डीजल 89.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं और डीजल के दाम 88 रुपए 34 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं। काफी दिनों के बाद इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां डब्ल्यूटीआई एक बार फिर से 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 62 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed