Doordrishti News Logo

राजस्थान में पहली बार इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल जोधपुर में

  • देश विदेश के नाटकों का होगा मंचन
  • महिला नाट्य निर्देशकों पर केंद्रित
  • ईला अरुण और अनुप सोनी जैसे सेलिब्रिटी करेंगे अभिनय

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा 18 से 22 मार्च के मध्य जोधपुर इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल का आयोजन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जाएगा। अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया कि राजस्थान में पहली बार नाटकों का अंतरराष्ट्रीय आयोजन जोधपुर में किया जा रहा है जिसमें उज़बेकिस्तान व दुबई सहित देश के चुनिंदा नाटकों का मंचन जोधपुर के दर्शकों को देखने का अवसर प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें- बजरी से भरा डंपर चुराकर ले जाने वाला मालिक डंपर सहित गिरफ्तार

बिनाका ने बताया कि महिला निर्देशक व नाट्यधर्मियों पर केंद्रित यह समारोह अपने आप में विशिष्ट व महत्वपूर्ण है, जिसमें ईला अरुण व अनुप सोनी जैसे सेलिब्रिटी कलाकारों के साथ देश के वरिष्ठ व समर्पित कलाकार,निर्देशक हिस्सा ले रहे हैं। इस समारोह में 18 मार्च को स्वाति दुबे जबलपुर का नाटक ‘भूमि’,19 मार्च को झिलमिल हज़ारिका,उज्बेकिस्तान का नाटक ‘टू किल और नॉट टू बी किल’,19 मार्च को ही दूसरा नाटक महुआ कृष्णदेव, दुबई का नाटक ‘धी’,20 मार्च इला अरुण मुंबई का नाटक ‘पीछा करती परछाइयां’, 21 मार्च प्रीता ठाकुर, मुंबई का नाटक ‘हमारी नीता की शादी’ व 22 मार्च को अतूल सत्य कौशिक,अनूप सोनी मुंबई का नाटक ‘बालीगंज 1990 मुंबई’ प्रस्तुत किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- सेवा भावना से समाज एवं राष्ट्र को लाभान्वित करें-राज्यपाल

इस आयोजन के अन्तर्गत दिन में टॉक शो भी होंगे जिसमें देश प्रदेश के नामचीन कलाविज्ञ सहित राज्य के आम कलाकार हिस्सा ले कर रंगमंच की विभिन्न विधाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस महत्वाकांक्षी समारोह को लेकर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।
राज्य मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष और वरिष्ठ नाट्यधर्मी रमेश बोराणा ने आज इस समारोह का पोस्टर जारी किया तथा कार्य गतिविधियों का जायज़ा लिया।

इस अवसर पर अकादमी के कोषाध्यक्ष रमेश भाटी,सचिव डा. सूरजमल राव,सदस्य शब्बीर हुसैन व रंगकर्मी मदन बोराणा उपस्थित थे। इस आयोजन में प्रवेश अधिकृत कार्ड से ही होगा जो टाउनहॉल स्थित अकादमी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026